Skip to main content

Coronavirus vs manpower's of the war Good News : अमेरिका ने माना , भारत में इसलिए नहीं होगा कोरोना वायरस का ज्यादा असर :

Good News : अमेरिका ने माना , भारत में इसलिए नहीं होगा कोरोना वायरस का ज्यादा असर :

Coronavirus news in Hindi
Coronavirus news in Hindi

 दुनिया भर में हर दिन बढ़ते कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के मामलों के बीच वैज्ञानिकों को इससे बचाव को लेकर उम्मीद की किरण नजर आई है . अमेरिका ( US ) के न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( NIT ) के डिपार्टमेंट ऑफ बायोमेडिकल साइंसेस के एक शोध में दावा किया गया है कि जिन देशों में टीबी ( TB ) की रोकथाम के लिए बच्चों को बेसिलस कामेट गुएरिन यानी बीसीजी ( BCG ) का टीका लगाया जाता है , उनमें कोरोना वायरस से मौतों के मामले काफी कम होंगे . अब अगर । अमेरिकी वैज्ञानिकों के इस शोध को भारत ( India ) के मामले में समझें तो देश में 1962 में नेशनल टीबी प्रोग्राम शुरू कर दिया गया था . इसका मतलब है कि भारत की बहुसंख्यक आबादी को यह टीका लग चुका है . इस टीके को बच्चे के जन्म से लेकर 6 महीने के भीतर लगा दिया जाता है .

#सांस से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम करता है बीसीजी का टीका :

 दुनिया में सबसे पहली बार 1920 में टीबी की रोकथाम के लिए लगाया जाने वाला बीसीजी टीका सांस से जुड़ी बीमारियों की भी रोकथाम करता है . ब्राजील ( Brazil ) में 1920 से तो जापान ( Japan ) में 1940 से इस वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है . इस टीके में इंसानों में फेफड़ों की टीबी का कारण बनने वाले बैक्टीरिया की स्ट्रेन्स होती हैं . इस स्ट्रेन का नाम मायकोबैक्टिरियम बोविड है . टीका बनाने के दौरान एक्टिव बैक्टीरिया की ताकत घटा दी जाती है ताकि ये स्वस्थ इंसान में बीमारी न फैला सके . इसके अलावा वैक्सीन में सोडियम , पोटेशियम व मैग्नीशियम साल्ट , ग्लिसरॉल और साइट्रिक एसिड होता है . ब्रिटेन के के मुताबिक , इस शोध की रिपोर्ट सामने आने के बाद दुनिया भर में COVID - 19 के खिलाफ इस वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल शुरू कर दिए गए हैं .

#वायरस से मुकाबला नहीं रोग प्रतिरोधक क्षमता करता है मजबूत :

 शोधकर्ताओं का कहना है कि ये बीसीजी वैक्सीन वायरस से सीधा मुकाबला नहीं करती है . ये वैक्सीन बैक्टीरिया से मुकाबले के लिए इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत कर देता है . इससे शरीर बैक्टीरिया का हमला आसानी से सहन कर लेता है . स्टडी के मुताबिक कोरोना संक्रमण और उससे हुई मौत के मामले उन देशों में ज्यादा हैं , जहां बीसीजी टीका की पॉलिसी या तो नहीं है या बंद कर दी गई है . स्पेन ( Spain ) , इटली ( Italy ) , अमेरिका ( US ) , लेबनान , नीदरलैंड और बेल्जियम में बीसीजी टीकाकरण नहीं होता है . इन देशों में संक्रमण और मौतों के मामले बहुत ज्यादा हैं . इसके उलट भारत , जापान , ब्राजील में । बीसीजी टीकाकरण होता है . इन तीनों ही देशों में अब तक कोरोना संक्रमण और मौतों के मामले कम हैं . यहां ये भी बता दें कि चीन में भी बीसीजी टीकाकरण होता है , लेकिन कोरोना की शुरुआत यहीं से होने के कारण शोध में इसे अपवाद माना गया है .

Coronavirus news in Hindi
Coronavirus news in Hindi


#बीसीजी टीकाकरण वाले देशों में संक्रमण का खतरा 10 गुना कम :

 वैज्ञानिकों ने अध्ययन में पाया कि बीसीजी टीकाकरण से वायरल इन्फेक्शन और सेप्सिस जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है . इसी आधार पर वैज्ञानिक मान रहे हैं कि कोरोना से जुड़े मामलों में बीसीजी । टीकाकरण की अहम भूमिका रहेगी . अलग - अलग देशों से मिले आंकड़ों और उनके हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देने के बाद वैज्ञानिक ने निष्कर्ष निकाला कि बीसीजी टीकाकरण वाले देशों में कोरोना फैलने का खतरा 10 गुना कम है . ईरान में 1984 में बीसीजी का टीका लगना शुरू हुआ . इससे ये माना जा रहा है कि ईरान में 36 साल तक की उम्र के लोगों को टीका लगा हुआ है , लेकिन बुजुर्गों को यह टीका नहीं लगा है . इस वजह से उनमें कोरोना का खतरा ज्यादा है . वहीं , जिन देशों में बीसीजी टीकाकरण नहीं हुआ है , वहां कोरोना फैलने का खतरा 4 गुना ज्यादा है .

#कई देशों ने बीसीजी वैक्सीन के हामन ट्रायल की घोषणा की :

 वैज्ञानिकों ने ये भी साफ किया है कि इन निष्कर्षों को 100 फीसदी सटीक मान लेना जल्दबाजी होगी . हो सकता है कि बीसीजी कोरोनावायरस से लंबे समय तक सुरक्षा दे , लेकिन इसके लिए परीक्षण करने होंगे . यह स्टडी सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया , नीदरलैंड , जर्मनी और ब्रिटेन ने कोरोनावायरस के मरीजों की देखभाल कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को बीसीजी का टीका लगाकर ह्यूमन ट्रायल शुरू करने की घोषणा कर दी है . ये देश पहले यह देखेंगे कि क्या बीसीजी टीके से स्वास्थ्य कर्मियों की रोग प्रतिरोध क्षमता मजबूत होती है ? ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि वह देश के 4000 डॉक्टरों , नौ और बुजुर्गों पर बीसीजी का ट्रायल शुरू करेगा . बता दें कि भारत में बीसीजी टीकाकरण 1948 में शुरू किया गया था . इसके बाद 1949 में देश के स्कूलों में जा - जाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को ये टीका लगाया था . वहीं , 1962 में बकायदा नेशनल टीबी प्रोग्राम चलाया गया था . इस लिहाज से देश की बडी आबादी का बीसीजी टीकाकरण हो चुका है .
Coronavirus news in Hindi
Coronavirus news in Hindi


#भारत में मिला वायरस इंसान को मजबूती से जकड़ नहीं पाएगा :

 वैज्ञानिको यह भी मानना है कि भारत में फैला कोरोनावायरस ज्यादा घातक साबित नहीं होगा . भारत में मिले वायरस के स्ट्रेन और इटली , स्पेन व अमेरिका में मिले स्ट्रेन में अंतर है . भारतीय वैज्ञानिकों की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार , भारत में मिला वायरस सिंगल स्पाइक है , जबकि । इटली , चीन और अमेरिका में मिले वायरस में ट्रिपल स्पाइक हैं . आसान शब्दों में समझें तो भारत में फैला कोरोना वायरस इंसानी कोशिकाओं को ज्यादा मजबूती से नहीं पकड़ पाएगा . वहीं , ट्रिपल स्पाइक वाला वायरस कोशिकाओं को मजबूती से जकड़ता है . हालांकि , इससे ये नहीं माना जा सकता कि भारत इस वायरस से बचा ही रहेगा . भारत में कुपोषण बडी समस्या है . वहीं , आबादी का बड़ा हिस्सा डायबिटीज , हाइपरटेंशन , किडनी की बीमारियों से परेशान है . ऐसे लोगों में संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है .

#संक्रमण के कारण हुई मौतों के आंकड़ों से भी मिल रहा संकेत :


 मौतों के आंकड़ों के आधार पर इसे समझें तो इटली , स्पेन और अमेरिका में संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा है . इटली और स्पेन में मौतें भी सबसे ज्यादा हो रही हैं . स्पेन में जहां 8 हजार से ज्यादा तो स्पेन में 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है . जर्मनी में अब तक 68 , 180 लोग संक्रमित हो चुके हैं , जिनमें 682 की मौत हो चुकी है . नीदरलैंड में 12 , 595 लोग संक्रमित हुए हैं और 1 , 039 की मौत हो चुकी है . वहीं , ब्रिटेन में 25 , 150 संक्रमितों में 1 , 789 लोगों की मौत हुई है . इसके उलट ब्राजील में अब तक 4 , 000 से ज्यादा संक्रमित हैं और 165 की मौत हुई है . भारत में अब तक 1 , 397 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं , जिनमें 35 की मौत हुई है . वहीं , जापान में अब तक 1 , 953 पॉजिटिव मामले ही सामने आए हैं . इनमें 56 लोगों की मौत हुई है , जबकि यहां की बड़ी आबादी इटली से भी ज्यादा उम्रदराज है .


उम्मीद है Myth our facts की ये जानकारी अच्छी लगी । अगर आपका कोई सुझाव है तो निचे comment करें । और इस post अपने दोस्तों के साथ share करें मैं मिलूंगा किसी नए topic पर तब तक के लिए
Take care .


                     Thanks for watching .



Source : aaj Tak, Third-party party image reference.



Comments

Popular posts from this blog

वो 3 गांव , जो अजीबोगरीब कारणों से पूरी दुनिया में हैं मशहूर interesting facts about world in Hindi

वो 3 गांव , जो अजीबोगरीब कारणों से पूरी दुनिया में हैं मशहूर  interesting facts about world in Hindi चीन के तिआंझु में एक गांव है , जिसे ' कुंग - फू विलेज ' के नाम से जाना जाता है । यहां के लोग अपने हुनर की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं । इस गांव में शायद ही ऐसा कोई होगा , जिसे कुंग - फू न आता हो । दुनियाभर से लोग इस गांव में आते हैं और यहां के लोगों से मिलते हैं और जिन्हें कुंग - फू सीखना होता है , वो सीखते भी हैं । interesting facts about world in Hindi नेपाल का होकसे गांव ‘ एक किडनी वाले गांव ' के नाम से मशहूर है । यहां का लगभग हर व्यक्ति एक किडनी के सहारे ही जिंदा है । लोगों ने अपनी एक किडनी निकलवा कर बेच दी है । कहते हैं कि उन्हें मानव अंगों की तस्करी करने वालों ने पैसों का लालच दिया था और कहा था कि किडनी फिर से उग आएगी । यही वजह है कि इस गांव का नाम ही किडनी वैली ' पड़ गया है । interesting facts about world in Hindi इटली अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है । यही का एक गांव है विगानेला , जो मिलान शहर की एक गहरी घाटी के नीचे स्थित है । यह गांव पूरी तर...

दुनिया के वो दस रोचक तथ्य , जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप Amazing facts about world in Hindi. 2020

दुनिया के वो दस रोचक तथ्य , जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप Amazing facts about world in Hindi. 2020 Amazing facts about world in Hindi. 2020 यह दुनिया जितनी खूबसूरत है , उतनी ही रोचक भी है । आपने इस दुनिया से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में सुना होगा , जो लोगों को हैरान कर देते हैं । आज हम आपको कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं , जिसे जानने के बाद शायद आप उसपर यकीन करने से पहले कई बार सोचेंगे । Amazing facts about world in Hindi. 2020 #91 ) दुनियाभर में पीने के पानी की किल्लत कितनी ज्यादा है , ये तो जगजाहिर है । लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर वो कौन सा देश है , जहां दुनिया में सबसे ज्यादा पीने लायक पानी है ? अगर नहीं , तो हम आपको बता दें कि इस देश का नाम है ब्राजील , जहां नवीकरणीय जल संसाधनों की उच्चतम मात्रा है , जो कुल 8,233 घन किलोमीटर है । Amazing facts about world in Hindi. 2020 #92 ) महाराष्ट्र का राजकीय पक्षी हरियल एक ऐसा पक्षी है , जो कभी धरती पर अपना पैर नहीं रखता । इन्हें ऊंचे - ऊंचे पेड़ वाले जंगल पसंद हैं । हरियल पक्षी अक्सर अपना घोंसला प...

Why the corona virus was named corona कोरोना वायरस का नाम कोरोना क्यों रखा गया । Amazing facts in Hindi Corona virus facts. #GK #Facts

 Why the corona virus was named corona कोरोना वायरस का नाम कोरोना क्यों रखा गया । Amazing facts in Hindi Corona virus facts. #GK #Facts #41 ) PUBG एक दिन में कितना कमाता है ? 10 amazing facts about in Hindi एक रिपोर्ट के अनुसार , PUBG मोबाइल ने अकेले नवंबर 2018 के महीने में $ 32 . 5 मिलियन कमाए थे । यह भारतीय रुपये में लगभग 230 करोड़ रुपये है । अब , इसके अनुसार , PUBG अपने मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म से प्रति दिन लगभग 8 करोड़ रुपये कमाता है , और PUBG प्रति दिन लगभग 28 करोड़ रुपये कमाता है । #42 )  मनुष्य का स्पर्म कब बनना शुरू रहा होता है ?  10 amazing facts about in Hindi किशोर उम्र से शुक्राशय  शुक्राणु  नहीं बनाते ये  11 से 13  साल के बीच शुरू होते हैं और तकरीबन  17 - 18  साल तक पूरी  तेजी  से बनते हैं । #43 )  वायरस को हिंदी में क्या कहते है ? 10 amazing facts about in Hindi वायरस  को हिंदी में  विषाणु  , कहते है #44 ) अगर रात न होती सिर्फ दिन ही होता । तो क्या होता ?  10...